मुजफ्फरपुर, मई 21 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच पर छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि एनएच पर छिनतई मामले में अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी गणेश साह के पुत्र कुंदन कुमार विजयी छपरा निवासी कुईस सहनी के पुत्र आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से मोबाइल व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पिछले सप्ताह पहाड़पुर फोरलेन फ्लाईओवर पर ऑटो सवार महिला से झपट्टा मार कर बैग छीन लिया था। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि पानापुर करियात थाना क्षेत्र में रौतनिया के पास साइकिल सवार से मोबाइल छीनने के मामले में बाइक सवार चार बदमाशों को बंगड़ी पुल के पास गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ...