फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- थाना उत्तर पुलिस ने लूटपाट करने वाले गैंगस्टर एक्ट के 15000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से असलाह और चोरी की बाइक भी मिली है। पुलिस की बदमाश से नगला पान सहाय के जंगलों में मुठभेड़ हुई। प्रभारी निरीक्षक उत्तर संजुल पाण्डे, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुज नागर थाना उत्तर पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें अभियुक्त के बारे में पता चला। पुलिस टीम ने तुरंत वहां पर दबिश दी। पुलिस को देख बदमाश ने पुलिस बल पर फायर कर दिया। गोली चलते ही पुलिस कर्मी सजग हो गए। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही की। पुलिस कार्यवाही में युवक के पैर में गोली लगने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.