हाजीपुर, मार्च 27 -- महुआ। थाना क्षेत्र के कड़ियों चिमनी भट्टा योगी स्थान के पास दंपति से लूटपाट करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बीते बुधवार को दिन दोपहर बाइक सवार बदमाश ने लूटपाट करने की कोशिश की थी। जिसमें ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। गिरफ्तार बदमाश नीरज कुमार महुआ थाना के हरपुर ओस्ती का रहने वाला महेश राय का पुत्र बताया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए बदमाश के पास से एक देशी पिस्तौल और एक बाइक जप्त की गई थी। हालांकि गिरफ्तार बदमाश का आपराधिक इतिहास पुलिस द्वारा नहीं बताई गई है। उसके निशानदेही पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश ने उक्त स्थान से गुजर रहे बाइक सवार दंपति को रोककर गहने, मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.