नोएडा, मई 3 -- दनकौर, संवाददाता। पुलिस ने युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला करने के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। ऊंची दनकौर निवासी मनीष तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी कि वह 30 अप्रैल की रात किसी काम से गए थे। आरोप है कि बाईपास रोड पर कस्बे के रहने वाले सरताज, कालू समेत करीब छह लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया। आरोपियों ने मनीष के साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनकी जेब से 2500 रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने इस दौरान दो आरोपियों को पहचान लिया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.