लूटपाट और छिनैती करने वाला बदमाश गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, मई 13 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान लूटपाट और छिनैती करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी का साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सोमवार देर रात उपनिरीक्षक राहुल राठी पुलिस टीम के साथ गोविंदपुरम और ई-ब्लॉक बस अड्डा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर सवार होकर सिकरोड़ा की तरफ से आने वाले हैं और उनके पास चोरी और लूट के कई मोबाइल फोन हैं। कुछ देर बाद बिना हेडलाइट जलाए एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक चालक घबरा गया और अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे बैठा युवक नीचे गिर पड़ा और खेतों की तरफ भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.