कोडरमा, मई 9 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शनिवार को तिलैया थाना से महाराणा प्रताप चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहरवासियों को लूटपाट, चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही रात के समय सतर्क रहने, घरों एवं दुकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अफवाहों से बचने की भी सलाह दी गई। मौके पर तिलैया थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...