बिजनौर, मई 27 -- शेरकोट। लगभग दस दिन पहले हुए लूटकांड में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 15 मई 2026 की देर रात शाहनगर कुराली निवासी शिवकांत अपने साथी सौराम के साथ बाइक से हरेवली अस्पताल में खाना देकर वापस लौट रहे थे। तभी गिरीराज इंटर कॉलेज हरेवली के पास एक कार में सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। तमंचे के बल पर बाइक व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस मामले में पहले ही 17 मई को एक आरोपी निकुंज पुत्र राकेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि उसके दो नाबालिग साथियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था। अब पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी पेलू उर्फ नितिन प...