लूटकांड में रायबरेली पुलिस ने छोला विक्रेता को उठाया
कौशाम्बी, मार्च 16 -- लूट के एक मामले में रायबरेली पुलिस ने रविवार शाम दारानगर बाजार निवासी छोला-भटूरा विक्रेता को उठा लिया। इसी दौरान अफवाह फैल गई कि उसका अपहरण हो गया है। इसे लेकर पुलिस व परिजन परेशान हो गए। बाद में सच्चाई सामने आने पर सभी ने राहत की सांस ली। रायबरेली पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को रिहा करने की बात कही है। दारानगर निवासी संजय साहू पुत्र राजाराम साहू स्थानीय बाजार में छोला-भटूरा बेचता है। रविवार शाम कार से आए कुछ लोग उसे अपने साथ लेकर चले गए। कार सवारों ने जोर-जबर्दस्ती भी की थी। यही वजह रही कि अफवाह अपहरण किए जाने की उड़ गई। बहरहाल, घटना की जानकारी दुकानदार के बेटे विष्णु साहू को हुई तो वह भागकर घर पहुंचा और परिजनों के साथ आसपास के लोगों को इस बाबत बताया। सूचना मिलते ही कड़ा धाम थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.