लूटकांड में फरार दो आरोपितों के घर हुई कुर्की-जब्ती
सासाराम, जुलाई 24 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट थाना पुलिस ने वर्ष 2023 के लूटकांड मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 09/23 के तहत की गई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मामले के आरोपित भरत पासवान पिता विदेशी पासवान निवासी कुशी और सोनू पासवान पिता ललन पासवान निवासी सर्वानन्द डिहरी थाना काराकाट के घर न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कुर्की की गई। पुलिस टीम ने विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत दोनों आरोपितों के घरों से चौखट, दरवाजे और खिड़कियां उखाड़कर जब्त कर लीं। इसके अलावा घर में रखे अन्य सामानों को भी जब्त किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार आरोपितों के खिलाफ इश्तिहार और कुर्की की कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। कानून से बचने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.