लूटकांड में पांच अपराधी गिरफ्तार
सहरसा, जून 27 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बैजनाथपुर थाना पुलिस ने लूटकांड का सफल उद्भेदन करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि बीते 13 जुन को मधेपुरा जिले के अरारघाट निवासी चन्द्रशेखर कुमार अपने घर से ससुराल सहरसा जाने के क्रम में एनएच 107 पर सबैला के समीप बाइक सवार चार अपराधियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए उसकी बाइक में धक्का मारकर गिरा दिया गया। इसके बाद अपराधियों ने मारपीट एवं हथियार का भय दिखाकर उसकी बाइक , मोबाइल फोन तथा 6 हजार रूपये लूट लिया । इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर बैजनाथपुर थाना कांड संख्या 106/2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- कार से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.