मोतिहारी, जून 16 -- मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोढवा के स्वर्ण व्यवसायी शिवजी साह से 20 लाख रुपए आभूषण के लूट मामले में पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को डिटेन किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में जुटी है।

संदिग्धों से पूछताछ लूटकांड में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में जुटी है। सूत्रों की मानें तो लूटकांड के खुलासा के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक प्रशिक्षु डीएसपी को जिम्मा दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है।

घटना का विवरण फिलहाल डिटेन किए गए संदिग्धों ने पुलिस के सामने क्या खुलासा किया है,इसे गुप्त रखकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताते चलें कि गोढवा गांव में स्वर्ण व्यवसायी से शनि...