खगडि़या, अप्रैल 28 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के सोमवर्षा घाट में चौथम थाना पुलिस ने एक लूटकांड के फरार आरोपी के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। बताया जाता है कि न्यायालय के आदेश पर बिरंची सिंह के पुत्र योगेश कुमार सिंह के घर पुलिस ने कुर्की की। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बलिया थाना कांड संख्या 176/2001 में दर्ज लूटकांड में आरोपी अभियुक्त बनाया गया था। लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय के द्वारा कुर्की एवं जब्ती का आदेश दिया गया था। जिसके आलोक में यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान चौथम थाने के एसआई कुंदन कुमार, एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह एवं महिला एसआई के अलावे सशक्त पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...