अररिया, अप्रैल 25 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से छापेमारी अभियान चलाकर लूटकांड के दो आरोपी सहित पांच को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में देवीगंज निवासी प्रकाश बहरदार पिता सिवितलाल बहरदार, दरगाहीगंज वार्ड 11 निवासी सकलदेव यादव पिता शिवानंद यादव, केवल यादव पिता दशरथ यादव एवं फारबिसगंज के ढोलबज्जा वार्ड 12 निवासी आशीष पासवान पिता प्रमोद पासवान तथा रजानंद मंडल पिता गजेंद्र मंडल बताया जाता है। गिरफ्तार आशीष पासवान एवं राजनंदन मंडल पर 02 वर्ष पूर्व पलासी के समीप एनएच पर बाइक सवार से 15 हजार नगदी समेत अन्य सामान की लूट की घटना को अंजाम देने मामले में प्राथमिकी दर्ज था। वहीं गिरफ्तार प्रकाश बहरदार ,सकलदेव यादव एवं केवल यादव पर न्यायलय से वारंट निर्गत था। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बता...