मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मोतीपुर। मीनापुर थाना क्षेत्र के खरार गांव में मंगलवार की रात मोतीपुर पुलिस ने छापेमारी कर दो बदमाशों को पकड़ा है। गिरफ्तार बदमाशों में खरार निवासी उदय कुमार उर्फ महात्मा और मनोज कुमार शामिल है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर हुई लूट की घटना में दोनों के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस को लंबे समय से दोनों की तलाश थी। पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.