लूटकांड के तीन अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
औरंगाबाद, मई 17 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र में एक घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 28 मार्च को हुई थी। पुलिस ने शनिवार की रात दुर्गा पथ स्थित एक ज्वेलरी दुकानदार के यहां छापेमारी कर चोरी गए सोना-चांदी के सामान बरामद किए। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले में अप्राथमिकी आरोपित तरारी निवासी छोटू कुमार उर्फ गुड्डू राजवंशी, गमसागर निवासी रवि रंजन कुमार एवं कसेरा टोली निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दुकानदार के पास से 10.23 ग्राम सोना एवं 301 ग्राम चांदी बरामद की गई है। यह भी पढ़ें- स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड में तीन बदमाश गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले के उद्भेदन के लिए गठित ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.