अंबेडकर नगर, जून 6 -- दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के कजरी नंदापुर गांव में पखवारा भर पहले हुई लाखों रुपए की लूट के खुलासे के लिए अब राजनीतिक दबाव भी बढ़ने लगा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि नौ जून तक घटना का खुलासा नहीं किया गया तो वह पीड़ित परिवार के साथ 10 जून से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर देंगे। बीते 23 मई की रात हथियारबंद बदमाशों ने व्यवसाई अनुज कुमार चौहान के घर धावा बोल दिया था। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन घटना के दो सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुम...