गिरडीह, मई 9 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस की दबिश में आकर लूट कांड के फरार अभियुक्त मनोज यादव ने गुरूवार को गिरिडीह कोर्ट मे सरेंडर कर दिया है। अभियुक्त लुप्पी पंचायत के लोधरातरी गांव का रहनेवाला है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 39/2024 से जुड़ा हुआ है। इस मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई विजय मंडल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दिनांक 1/3/2024 को साठीबाद जंगल में गेनरो के सीएसपी संचालक से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। सीएसपी संचालक बेंगाबाद के संबंधित बैंक शाखा से कैश लेकर गेनरो जा रहा था। इस बीच घात लगाए अपराधियों ने साठीबाद जंगल में लगभग डेढ़ लाख रूपये लूट लिया था। यह भी पढ़ें- लूट कांड के आरोपित समेत 10 गिरफ्तार, दो अपहृता बरामद इस सिलसिले मे भुक्तभोगी के आवेदन के आधार पर बेंगाबाद थाना मे अज्ञात के विरूद्ध लू...