मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड में रविवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। इस दौरान बुलडोजर की मदद से पुलिस ने दरवाजा, खिड़की आदि को उखाड़ा। पीयर थानेदार रजनीकांत ने बताया कि कोर्ट से 10 वारंट जारी हुआ था। हालांकि, कई मृत पाए गए। लूटकांड के वांछित व वर्षों से फरार करैला निवासी बिनोद पासवान के घर की खिड़की और दरवाजा उखाड़ा गया। इसके अलावा पंलग, बक्सा, चौकी, गैस सिलेंडर, बर्तन आदि जब्त कर थाने पर लाया गया। इधर, हत्था थाने की अपर थानेदार कंचन कुमारी ने बताया कि रतवारा निवासी मो. उस्मान और मो. गफूर मृत पाए गए। वहीं, एक आरोपित गगराहा निवासी अब्दुल कलाम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पटसारा के सुखलाल सहनी, केवटसा के प्रमोद सहनी, संगीता देवी, उमेश सहनी, रतवारा के गणेश महतो और महेशपुर के वकील सहनी के घर पर इश्तेहार चिपकाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.