मधुबनी, मार्च 16 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बिस्फी थाना के सदुल्लाहुपर में लूट में असफल होने पर बदमाशों द्वारा गोली मारकर दो को घायल करने की घटना की पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर लिया है। बदमाशों द्वारा गोली मारकर घायल करने की बात झूठी निकली। पुलिस जांच में पाया गया कि रणवीर सहनी अवैध हथियार रखता था। दोस्त के सामने हथियार की छेड़छाड़ के क्रम में गोली चल गई जो उसके हाथ में लगते हुए साथ में रहे दोस्त आदित्य कुमार ठाकुर के जांघ एवं निजी पार्ट में जा लगी। दोस्त को गोली लगने से घबराये रणवीर ने सच्चाई को छुपाने के लिए नई कहानी गढ़कर इलाज के लिए दोनों डीएमसीएच में भर्ती हो गया, लेकिन पुलिस की पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई और आरोपित रणवीर को अवैध हथियार रखने एवं गोली मारकर घायल करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.