लूटकांड का हुआ उद्भेदन, दो अपराधी किए गए गिरफ्तार
सीतामढ़ी, जून 29 -- अजीत कुमार मेजरगंज, संवाद सूत्र। क्षेत्र के लालदासी गांव में गुरुवार की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लालदासी गांव निवासी नंदू महतो तथा रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के अथरी गांव निवासी उज्जवल उर्फ टनटन कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली है। बताया गया है कि उज्जवल उर्फ टनटन कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई मामलों में वांछित रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की थी। इसी दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इस लूटकांड में कुछ अन्य अपराधी भी शामिल थे, जिनकी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.