गोपालगंज, फरवरी 27 -- बैकुंठपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में लूटकांड मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सलेपुर गांव स्थित उसके घर से दबोच लिया। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम उक्त कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपित दशरथ सहनी का पुत्र करण कुमार है। उसपर 17 मई 2025 को लूट की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.