बिहारशरीफ, सितम्बर 4 -- लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी वर्ष 2019 के लूटपाट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। जबकि, दूसरा आरोपी शराब से जुड़े मामले में फरार था। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में अरियरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई लूटपाट की घटना को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे बाजितपुर गांव निवासी विनोद राम के पुत्र गौरव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Ara News: 20 किलो गांजा के साथ बाइक सवार यूपी निवासी तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार वहीं, मद्यनिषेध कांड में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया ग...