महाराजगंज, फरवरी 12 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता। पीपीगंज पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से लूट के 32 हजार रुपये, बैग तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मु0अ0सं0 39/2026 धारा 309, 126(2) बीएनएस से संबंधित आरोपितों गौरव कुमार हरिजन, रंजीत यादव, शशांक गौड़ और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। घटना 11 फरवरी 2026 की है। वादी ने तहरीर देकर बताया था कि बैंक से रुपये निकालकर ...