मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लूट, हत्या, रंगदारी, गोलीबारी व मादक पदार्थ की तस्करी के डेढ़ दर्जन से अधिक मामले में आरोपित कुख्यात शशांक राज उर्फ जॉनसन को ब्रह्मपुरा पुलिस ने बुधवार रात कृष्णा टोली इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे चांदनी चौक पर लूट के दौरान दरभंगा के ट्रक चालक दिनेश मंडल की डेढ़ साल पहले हुई गोली मारकर हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में जॉनसन के दो शागिर्दों को पूर्व में पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ब्रह्मपुरा थानांतर्गत चांदनी चौक के पास 31 अगस्त 2024 की रात दरभंगा के ट्रक चालक दिनेश की लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को अपने कार्यालय में इसकी जानकारी देते हुए सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि इस केस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.