लूट, लूट, लूट हुई है; भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटें लूटीं, बंगाल के नतीजे पर ममता बनर्जी के गंभीर आरोप
नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर TMC अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटें लूटी हैं। ममता बनर्जी ने कहा, 'मैंने शिकायत की है, मनोज अग्रवाल को भी मैंने शिकायत भेजी, मैंने पश्चिम बंगाल CEO, RO, DEO सबको शिकायत की लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने मुझे अंदर नहीं आने दिया। मेरे पास ID कार्ड है, फिर भी वे मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे। यह नैतिक जीत नहीं है, यह अनैतिक जीत है। चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो किया है, वह पूरी तरह अवैध है। SIR से शुरू करके, EVM मशीन लूटकर इन्होंने यह सब जानबूझ कर किया है। लूट, लूट, लूट हुई है।'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.