लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को एसटीएफ ने दबोचा
हाजीपुर, जुलाई 30 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता बिहार एसटीएफ एवं काजीपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को छापेमारी कर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट एवं अन्य मामलों में फरार चल रहे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी सराय थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित पौरा गांव निवासी रामेश्वर सैनी के पुत्र छोटू कुमार बताए गए हैं। छोटू के विरुद्ध फ्लिपकार्ट लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट एवं शराब तस्करी से संबंधित पांच कांड दर्ज हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी छोटू कुमार काजीपुर थाना क्षेत्र में किसी काम से आए हुए हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ एवं काजीपुर थाने की पुलिस ने उक्त स्थल पर छापेमारी की और गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि वर्ष 2022 में वैशाली जिले के काजीपुर थाना अंतर्गत फ्लिपकार्ट म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.