बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को चोरी, लूट, टप्पेबाजी को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह "ईरानी गैंग" के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ चार जनवरी को कस्बा कालिंजर में सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर जेवरात चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी की निशानदेही पर नौ लाख की कीमत के चोरी के आभूषण मंगलसूत्र, नथ, बेसर, बाली, टाप्स, हाय आदि बरामद किए गए हैं। नरैनी सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि पांच जनवरी को थाना कालिंजर व कस्बा निवासी ब्रजनन्दन ने सूचना दी कि उनकी सरार्फ की दुकान पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने के गहने दिखाने को कहा और एक पीस खरीदने का बहाना कर बातों में उलझाकर काउंटर पर रखे डिब्बे से सोने के जेवरात निकालकर चोरी कर भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.