अररिया, मार्च 6 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। होली को लेकर शराबबंदी के बावजूद अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन में है। पुलिस शराब माफियाओं को चिन्हित कर छापेमारी कर शराब पकड़ रही है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना पर फारबिसगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार,सब इंस्पेक्टर अमित कुमार राज,विजय कुमार ने लूंगी और गंजी पहनकर अपना वेष बदलकर शराब की खरीददारी करने शराब माफिया के घर पहुंचे। जहां रामपुर उत्तर वार्ड संख्या चार के रहने वाले अमन कुमार उर्फ कन्हैया पिता दिलीप दास ने वेष बदले पुलिस को पहचान न सका और मांग के अनुरूप पैसे लेकर जैसे ही शराब की बोतल पुलिस को थमाई। पुलिस अधिकारियों ने शराब माफिया को धर दबोचा।जिसके बाद दूर खड़े पुलिस बलों को बुलाकर पुलिस ने घर की तलाशी ली तो आरोपित युवक के घर से 15.625 लीटर शराब बरामद किया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.