बागपत, जुलाई 10 -- बड़ौत। लुहारी गांव में पत्नी, सास और पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने युवक की सास को गिरफ्तार कर लिया है। मोहित की शादी दो नवंबर 2025 में मुजफ्फरनगर जिले के भौंराकलां निवासी खुशी बालियान के साथ हुई थी। मृतक के भाई का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही खुशी ने अपनी मां पिंकी और प्रेमी आकाश बालियान के साथ मिलकर मोहित को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि खुशी उसके भाई मोहित से कहती थी कि सात लाख रुपये वसूलने के लिए शादी की गई है। सात लाख रुपये नहीं दिए तो दहेज के मामले में जेल भिजवा देगी। दो माह पहले खुशी बालियान अपने मायके वालों के साथ भौंराकलां गांव चली गई थी। भौंराकलां थाने में मोहित के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। तीनों के उत्पीड़न से प...