बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- दीपावली पर्व के समापन के बाद लोगों के अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने की शुरुआत होते ही रविवार को सिकंदराबाद लुहारली टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सिकंदराबाद की ओर से आने वाले मार्ग पर दो किलोमीटर तक जाम लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे। दीपावली पर्व पर लोग अपने घरों और गांवों में त्योहार मनाने के लिए पहुंचे थे। अब रविवार से ही लोग दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद जैसे कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं। इसके चलते सिकंदराबाद-लुहारली टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। रोडवेज बसें, कारें और भारी वाहन टोल पर फंसने से यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। वहीं, टोलकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर जाम खोलने का प्रयास किया, परंतु वाहन संख्या अधिक होने के कारण स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.