बुलंदशहर, मार्च 2 -- नेशनल हाईवे-34 स्थित लुहारली टोल टैक्स पर कार्यरत विशाल सोम ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक यात्री का रुपये से भरा थैला उसके मालिक को सकुशल वापस कर दिया। जानकारी के अनुसार गत दिनों टोल प्लाजा पर ड्यूटी के दौरान विशाल सोम को एक थैला मिला, जिसमें नगदी रखी हुई थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना टोल अधिकारियों को दी और उनके सहयोग से थैले के वास्तविक मालिक का पता लगाकर उसे सुरक्षित लौटा दिया। विशाल सोम की इस सराहनीय कार्यशैली की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है। ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए समाज के वरिष्ठ जनों व विभिन्न संस्थाओं ने संयुक्त रूप से उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में समाजसेवी ठाकुर देवेन्द्र सिंह खटाना, पंडित पीताम्बर शर्मा, राधाचरण भाटी, बॉबी रावल, ऋषिपाल राणा, जयवीर सिंह प्रधान, जनक राणा, सोनल नागर, उ...