मुजफ्फर नगर, मई 11 -- बुढ़ाना। गांव लुहसाना में एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। जिसके चलते घर की रसोई में लगी इस आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गांव लुहसाना निवासी मतलूब पुत्र अलीहसन के घर की रसोई में अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव शुरू हुआ ओर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे रसोईघर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख परिवार के सदस्य तुरंत घर से बाहर निकल आए और मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक रसोई में रखा राशन, बर्तन और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...