लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ । संवाददाता लुलु हाइपरमार्केट, मॉल एवं फंटुरा ने गुरुवार को गोमती की सफाई के लिए नदी स्वच्छता अभियान चलाया। इसके तहत घाटों की स्वच्छता तथा जल की शुद्धता के लिए लोगों को प्रेरित किया। लुलु समूह के निदेशक जयकुमार गंगाधरन ने कहा कि कहा कि गोमती नदी की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान हाईपर मार्केट के जीएम सुनील सर्मा ने कहा कि लुलु समूह ऐसे अभियान चलाता रहेगा। अभियान में पार्षद रंजीत सिंह, निरीक्षक सुमित मिश्रा, जनसंपर्क प्रबंधक सबतेन हुसैन और लुलु समूह के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.