लुलु मॉल के पीछे संस्कृति भवन बनाने को मांगी जमीन
लखनऊ, सितम्बर 3 -- संस्कृति एवं पुरातत्व भवन बनाने के लिए संस्कृति विभाग को जमीन चाहिए। वहां संस्कृति निदेशालय, राज्य संग्रहालय और अन्य सुविधाएं विकसित की जानी है। जिला प्रशासन ने सरोजनीनगर में जो जमीन उपलब्ध कराई है वह पसंद नहीं आई है। लुलु मॉल के पीछे जमीन उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने शासन के साथ जिलाधिकारी और लखनऊ विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा है। जिला प्रशासन ने सरोजनीनगर के ग्राम हरिहरपुर में ऊसर में दर्ज खसरा संख्या 492, रकबा-0.5210 हेक्टेयर भूमि चिह्नित किया था। लेकिन निदेशालय के संस्कृति विभाग को वह जमीन पसंद नहीं आई। चिह्नित जमीन मुख्य मार्ग से काफी अंदर है और वहां तक पहुंचने का मार्ग संकरा है। भूखंड के आसपास बस्ती का निर्माण भी हो रहा है। निदेशक ने अपने पत्र में कहा है कि वहां पर सरकारी परिसर का निर्माण होने से उसकी गरिमा के अनुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.