लखनऊ, दिसम्बर 12 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में लुलु मॉल की वीआईपी पार्किंग में एक ज्वैलर्स शोरूम के कर्मी पर फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इस सबंध में सिक्योरिटी मैनेजर और थाने के एक दारोगा पर मामला दबाने का आरोप लगाया है। पीड़ित कानपुर निवासी तनिष्क शुक्ला है। उन्होंने बताया कि वह माल में एक ज्वैलरी स्टोर में नौकरी करते हैं। चार दिसंबर को दोपहर 12:40 बजे गेट नंबर चार ने दाखिल होकर वीआईपी पार्किंग में पहुंचे। इस बीच एकाएक फायरिंग हुई। गोली पैर को छूते हुए निकल गई। मौके से खोखा बरामद हुआ गोली किसने चलाई कुछ पता नहीं? किधर से आई यह भी नहीं पता? तनिष्क ने बताया कि वह बुलेट लेकर चौकी पहुंचे। वहां दरोगा को दी और तहरीर माल के सिक्योरिटी मैनेजर को। इसके बाद वह इलाज के लिए चले गए। आठ दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। तनिष्क ने सिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.