लातेहार, मई 18 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। नेतरहाट थाना क्षेत्र के लुरूगुमी गांव में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। गांव के विभिन्न टोले में लगाये गये सात जलमीनार में छह खराब पड़े होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या की गंभीरता मामले को लेकर गांव निवासी अनवर अंसारी ने जनसेतु व्हाट्सएप सेवा के माध्यम से लातेहार उपायुक्त को आवेदन भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि गांव में पेयजल की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। कई जलमीनार लंबे समय से खराब पड़े हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं गांव में चालू एकमात्र जलमीनार से भी लोगों को नियमित रूप से पानी भरने नहीं दिया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जलसहिया द्वारा पानी भरने को लेकर आए दिन विव...