रामगढ़, जुलाई 5 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले के लुरुंगा में शनिवार को अवैध खनन के दौरान दो ग्रामीणों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उरीमारी ओपी में दर्ज प्राथमिकी में अवैध खान के संचालक और खनन करने वालों को अभियुक्त बनाया गया है। मामला अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कर उरीमारी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं अवैध खान के मुहानों को डोजरिंग कर बंद कर दिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रंथू उरांव ने बताया कि पुलिस अवैध कारोबारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करेगी ताकि आगे इस तरह की घटना ना हो। वहीं बताया कि अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से मृत दोनों ग्रामीणों का पोस्टमार्टम कराया गया है। हजारीबाग में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। रंथू उरांव ने बताया कि मामले की जांच कर अवैध खनन में संलिप्त ल...