बेगुसराय, अप्रैल 26 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के समसा पंचायत भवन में रविवार को शोषित समाज दल का दूसरा जिला सम्मेलन श्रवण कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए दल के राज्यमंत्री धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि शोषित समाज दल ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसके पास स्पष्ट लिखित नीति, सिद्धांत और कार्यक्रम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य दल केवल चुनाव के समय लुभावने नारे देकर जनता से वोट लेते हैं लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम स्वरूप वर्मा और बिहार के पूर्व मंत्री जगदेव प्रसाद ने वर्ष 1972 में पटना में शोषित समाज दल की स्थापना पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के हितों को ...