लुभावने ऑफर के झांसें में न आएं, अलर्ट रहें
कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर। डिजिटल धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को भारतीय रिजर्व बैंक ने गंभीरता से लिया है। आम लोगों को जागरूक करने के लिए नौ से 15 मार्च तक डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह शुरू होगा। सप्ताह के दौरान बैंकों में ग्राहकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। आरबीआई के अनुसार, लुभावने ऑफर के झांसें में न आएं। भुगतान करने से पहले राशि और प्राप्तकर्ता का नाम दो बार जरूर चेक कर लें। ओटीपी, पिन या पासवर्ड किसी से भी साझा ल करें। स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में नौ मार्च को जागरूकता अभियान आयोजित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.