धनबाद, मार्च 28 -- युवाओं में नशा के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकने के लिए शनिवार सुबह शहर का लुबी सर्कुलर रोड में हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम का आयोजन होगा। हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम सुबह 6 बजे से एलसी रोड में विशेष प्रमंडल कार्यालय धनबाद से एसएसएलएनटी कॉलेज तक विविध गतिविधियां होंगी। इनमें क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग, वाल पेंटिंग, फेस पेंटिंग, पाइप बैंड, लघु नाटक, योगा समेत अन्य गतिविधियां शामिल हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने जिले के नौ स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भाग लेने का आदेश दिया है। इनमें जिला स्कूल, प्लस टू उच्च विद्यालय धनबाद, बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय, अभया सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झरिया, बलियापुर, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय धनबाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय धनबाद, पीएमश्री वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.