चंडीगढ़, अगस्त 13 -- पंजाब के लुधियाना जिले में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात हुए एक भीषण हादसे में आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। रायकोट-जगरांव रोड पर गांव बस्सियां के पास रात करीब सवा एक बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे तालाब में जा गिरी। कार में सवार पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग बाल-बाल बच गए। मृतकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है। तीनों के आम आदमी पार्टी से जुड़े थे और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी थे। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल जगरांव में रखवा दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ना बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- 4,200 रुपये की साइकिल...