लुधियाना में दो नए स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू, सरकारी शिक्षा के विस्तार पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का जोर
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को लुधियाना के किदवई नगर और मिलर गंज में दो नए स्कूल ऑफ एमिनेंस जनता को समर्पित किए। इन दोनों स्कूलों के शुरू होने के साथ जिले में स्कूल ऑफ एमिनेंस की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग के बच्चों को बेहतर अवसर मिल सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे निवेश, आधुनिक आधारभूत ढांचे और शिक्षकों के प्रशिक्षण ने सरकारी विद्यालयों के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अब बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूलों में करा रहे हैं।नए परिसरों में आधुनिक सुविधाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.