सीतामढ़ी, मार्च 15 -- बोखड़ा। थाना क्षेत्र के महिसौथा पंचायत के वार्ड पांच स्थित भीम टोल सतेर के एक युवक की मौत लुधियाना के इसर नगर में दो मंजिला छत से गिरने से हो गई है। वह राज मिस्त्री का काम किया करता था। पिछले पांच वर्षों से वह लुधियाना के इसर नगर में किराए के मकान लेकर रह रहा था। मृतक के पिता राम प्रताप सहनी के अनुसार, इसर नगर में ही वह राज मिस्त्री का काम करता था। गुरुवार की दोपहर वह दो मंजिला मकान पर काम काम करने के दौरान छत से गिर गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। शनिवार को उसका शव पैतृक घर भीम टोल सतेर लाया गया। शव पहुंचते ही उसके स्वजनों एवं रिस्तेदारो में कोहराम मच गया है।मृतक की पत्नी प्रीती कुमारी की रोरो कर बुरा हाल बनी है। मृतक को एक लड़का व पांच लड़की है। वह अपने परिवार का भरण पोषण के लिए इकलौता व्यक्ति था। उसके मौत से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.