देवघर, अक्टूबर 29 -- त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लुधियाना और कोलकाता के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे जसीडीह, मधुपुर समेत आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार दोनों दिशाओं में स्पेशल ट्रेन का परिचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। 04666 लुधियाना-कोलकाता स्पेशल छह नवंबर, शुक्रवार को लुधियाना से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सात नवंबर शनिवार को रात 9:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं वापसी में 04665 कोलकाता-लुधियाना स्पेशल सात नवंबर शनिवार को रात 11:50 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी और नौ नवंबर सोमवार को दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: छठ की भीड़ से राहत : सियालद...