लुधियाना की फैक्ट्री में गैस लीक, बाप-बेटे समेत तीन की मौत; कई की हालत खराब
नई दिल्ली, जून 1 -- लुधियाना में पाना-चाबी बनाने वाली फैक्ट्री में गैस लीक होने से दम घुटने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल और बेहोश हो गए हैं। मरने वालों में बाप-बेटा शामिल हैं। मृतकों की पहचान मान सिंह, उसके बेटे अमित और श्री राम के रूप में हुई है। दो लोगों की हालत गंभीर है। वे ओसवाल अस्पताल में भर्ती हैं। अभी यह पता नहीं चला कि गैस कौन सी है। पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड व नगर निगम की टीमें जांच कर रही हैं।अचानक गैस पाइपलाइन से शुरू हुआ रिसाव आरके रोड पर स्थित दीप टूल्स फैक्ट्री में रात को दो बजे यह हादसा हुआ। फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम चल रहा था। तभी अचानक गैस पाइपलाइन से रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही मिनटों में जहरीली गैस फैक्ट्री के अंदर फैल गई। वहां मौजूद मजदूरों को बाहर निकलने तक का मौका नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.