लुधियाना का नाबालिग प्रेमी युगल स्टेशन रोड से धराया
मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्टेशन रोड से शनिवार रात नाबालिग प्रेमी युगल को नगर थाने की पुलिस ने पकड़ा। दोनों पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। लड़का इंटर और लड़की नौवीं की छात्रा है। पूछताछ में लड़के ने बताया कि कटिहार के रहने वाले दोस्त ने अपनी शादी में गर्लफ्रेंड के साथ बुलाया था। उसके शादी में शामिल होने के लिए दोनों ने 18 फरवरी को लिए निकले थे। दो ट्रेन बदलकर शनिवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे। यहां से ट्रेन पकड़ कटिहार जाना था। वहीं, नगर थाने की पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद लुधियाना पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी गई है। बताया गया कि लड़की के परिजन ने लुधियाना के धब्बा लोहारा थाने में पुत्री के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। लुधियाना पुलिस वहां से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.