पाकुड़, मार्च 23 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। ईद की खुशी में गरीबों को शामिल कर चर्चित समाजसेवी लुत्फल हक ने एक बार फिर से मिसाल पेश किया है। ईद उल फितर के मौके पर शनिवार की शाम वे हर साल की तरह पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पिछले करीब ढाई साल से उनकी ओर से तकरीबन तीन सौ गरीबों को रात का भोजन खिलाया जाता है। लुत्फल हक ने सबसे पहले व्यवस्था का जायजा लिया और खुद भी भोजन किया। ताकि भोजन की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आए। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से वहां मौजूद गरीबों की थाली में भोजन परोसा। उन्होंने खुद वहां गरीबों के साथ मिलकर भोजन किया। इतना ही नहीं, उन्होंने गुणवत्ता और स्वाद को लेकर भोजन कर रहे लोगों से जानकारी भी ली। ईद के खास मौके पर दाल, चावल, दो तरह की सब्जी, पापड़, रसगुल्ला, अचार परोसे गए। इसके साथ-साथ पानी बोतल भी दिया गया। इस दौरान भो...