गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर। गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी, गोरखपुर में खेले जा रहे इंटर क्लब क्रिकेट लीग (बी डिवीजन) के सुपर लीग मुकाबले में गुरुवार को लुत्तूर क्रिकेट एकेडमी ने लक्षय क्रिकेट एकेडमी (बी) को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 35 ओवर के इस मुकाबले में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 86 रन पर सिमट गई। जवाब में लुत्तूर क्रिकेट अकादमी ने मात्र 12.2 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के हीरो रहे लुत्तूर क्रिकेट एकेडमी के रमेश को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने गेंदबाजी में 5 विकेट चटकाए और बल्लेबाजी में नाबाद 59 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...