फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- सिरसागंज में अध्यापक नगर में दिन दहाड़े बाइक सवार तीन लुटेरे तमंचा के बल पर खाद बीज की दुकान के कर्मचारी से 10 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। लुटेरों में एक युवती भी शामिल है। सूचना मिलने ही डीआईजी आगरा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारी से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम कैद हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस की कई टीमें लुटेरों की तलाश कर रही है।बंटी पुत्र ऐदल सिंह निवासी सराय शेख इटावा रोड स्थित गणेश ट्रेडर्स बीज की दुकान में काम करता है। सोमवार सुबह 10.30 बजे कर्मचारी दुकान से 10 लाख रुपये की नकदी बैंक ऑफ बडौदा में जमा करने के लिए बाइक से जा रहा था। बैग लेकर वह अध्यापक नगर चौड़ी सड़क गली नंबर पांच के चौराहे पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.