प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ ने लुटेरे गिरोह के एक लाख इनामी गैंगस्टर सुनील कुमार भारतीया उर्फ गुंगे को गिरफ्तार किया। वह फाफामऊ थाने में एक साल से दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ फाफामऊ और जीआरपी थाने में चोरी व लूट समेत दस मुकदमे दर्ज हैं।एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि सुनील फाफामऊ क्षेत्र में जय गुरुदेव आश्रम के पीछे बेला कछार की ओर मौजूद है। टीम ने घेराबंदी कर सुबह करीब 8:45 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2019 से साथियों के साथ चोरी और लूट की वारदातों में शामिल रहा है। इन मामलों में उसके खिलाफ फाफामऊ थाने और जीआरपी में मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। वर्ष 2025 में उसके और साथी के खिलाफ फाफामऊ थाने में ग...